पूर्व प्रधान का घर में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए किया अंतिम संस्कार

  • 4 days ago
  • 201 views


आगरा। फतेहाबाद के थाना निबोहरा क्षेत्र के नीचाखेड़ा गांव में पूर्व प्रधान केशव सिंह (65) का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका मिला। शव मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों के अनुसार, केशव सिंह सोमवार शाम खाना खाने के बाद घर पर सो गए थे। रात करीब दो बजे परिजनों ने उन्हें सोते हुए देखा था। मंगलवार सुबह परिवार के लोग पशुओं को चारा डालने के लिए गए। इसी दौरान उन्होंने केशव सिंह का शव घर में फंदे से लटका देखा।

चीख-पुकार सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पूर्व प्रधान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार किए जाने से मामले को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now