Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 12 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पूर्व प्रधान का घर में फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए किया अंतिम संस्कार

आगरा। फतेहाबाद के थाना निबोहरा क्षेत्र के नीचाखेड़ा गांव में पूर्व प्रधान केशव सिंह (65) का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका मिला। शव मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों के अनुसार, केशव सिंह सोमवार शाम खाना खाने के बाद घर पर सो गए थे। रात करीब दो बजे परिजनों ने उन्हें सोते हुए देखा था। मंगलवार सुबह परिवार के लोग पशुओं को चारा डालने के लिए गए। इसी दौरान उन्होंने केशव सिंह का शव घर में फंदे से लटका देखा।

चीख-पुकार सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पूर्व प्रधान की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार किए जाने से मामले को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

Previous News

तिरंगे के रंग में रंगा कोसीकलां, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

Next News

जैतपुर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर सम्यक जैन की कुल्लू-मनाली में हादसे में मौत