दूरबीन से ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत, दूसरे ऑपरेशन के बाद गई महिला की जान...
- 14h ago
शिवपुरी जिले के करैरा अनुभाग के ग्राम अमोला में प्रशासन ने नकली गुटखा फैक्ट्री का बड़ा भंडाफोड़ किया है। एसडीएम अनुराग निगवाल और एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और फूड सेफ्टी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
छापे के दौरान टीम को देखकर कई मजदूर मौके से भाग निकले, जबकि करीब 15 मजदूरों को वहीं पकड़ा गया। जांच में खुलासा हुआ कि फैक्ट्री में गुटखा और पान मसाले की ग्राइंडिंग, मिक्सिंग और प्रोसेसिंग की जा रही थी, जिसे पास के गोदाम में अलग-अलग ब्रांड के रैपर में पैक किया जाता था।
जब टीम अमोला-2 स्थित गोदाम पहुंची, तो वह खाली मिला—जिससे सूचना लीक होने की आशंका भी जताई जा रही है।
प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 11 से ज्यादा मशीनें, दो लोडिंग वाहन, एक आयशर वाहन और केमिकल से भरे ड्रम जब्त कर फैक्ट्री को सील कर दिया है। फिलहाल फैक्ट्री मालिक की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
शिवपुरी जिले के करैरा अनुभाग के ग्राम अमोला में प्रशासन ने नकली गुटखा फैक्ट्री का बड़ा भंडाफोड़ किया है। एसडीएम अनुराग निगवाल और एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और फूड सेफ्टी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। छापे के दौरान टीम को देखकर कई मजदूर मौके से भाग निकले, जबकि करीब 15 मजदूरों को वहीं पकड़ा गया। जांच में खुलासा हुआ कि फैक्ट्री में गुटखा और पान मसाले की ग्राइंडिंग, मिक्सिंग और प्रोसेसिंग की जा रही थी, जिसे पास के गोदाम में अलग-अलग ब्रांड के रैपर में पैक किया जाता था। जब टीम अमोला-2 स्थित गोदाम पहुंची, तो वह खाली मिला—जिससे सूचना लीक होने की आशंका भी जताई जा रही है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 11 से ज्यादा मशीनें, दो लोडिंग वाहन, एक आयशर वाहन और केमिकल से भरे ड्रम जब्त कर फैक्ट्री को सील कर दिया है। फिलहाल फैक्ट्री मालिक की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!