दूरबीन से ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत, दूसरे ऑपरेशन के बाद गई महिला की जान...
- 11h ago
मथुरा। स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत ब्राइट सेल टेक्नोलॉजीज के नए कार्यालय का गुरुवार को बी.एस.ए. रोड स्थित परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभाग प्रचारक पारस तथा महानगर कार्यवाह विजय भाई रहे। दोनों अतिथियों ने नए कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा भविष्य की आवश्यकता है और इस दिशा में किए जा रहे प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने नए कार्यालय का अवलोकन किया और कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सौर ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग का संदेश दिया।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि ब्राइट सेल टेक्नोलॉजीज का उद्देश्य लोगों को सुलभ, किफायती और पर्यावरण अनुकूल सोलर ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिले और ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता कम हो सके।
मथुरा। स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यरत ब्राइट सेल टेक्नोलॉजीज के नए कार्यालय का गुरुवार को बी.एस.ए. रोड स्थित परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विभाग प्रचारक पारस तथा महानगर कार्यवाह विजय भाई रहे। दोनों अतिथियों ने नए कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा भविष्य की आवश्यकता है और इस दिशा में किए जा रहे प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने नए कार्यालय का अवलोकन किया और कंपनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सौर ऊर्जा के अधिकाधिक उपयोग का संदेश दिया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि ब्राइट सेल टेक्नोलॉजीज का उद्देश्य लोगों को सुलभ, किफायती और पर्यावरण अनुकूल सोलर ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिले और ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता कम हो सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!