📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

समाजसेवी को कार ने मारी टक्कर, CCTV में नंबर होने के बावजूद अज्ञात में दर्ज हुई FIR

  • 10h ago
  • 154 views


मथुरा। दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले समाजसेवी ताराचंद गोस्वामी आज खुद न्याय की उम्मीद में अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रूपम सिनेमा के पास का है, जहां 3 जुलाई को दवा लेकर घर लौटते समय उनकी बाइक को पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दुर्घटना के बाद गोविंद नगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। परिजनों का कहना है कि उनके पास घटना के सीसीटीवी फुटेज मौजूद थे, जिनमें कथित रूप से कार का नंबर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद उन्हें मसानी चौकी और गोविंद नगर थाने के बीच लगातार चक्कर लगाने पड़े और मुकदमा दर्ज करने में देरी की गई।

परिजनों के अनुसार, जब घायल समाजसेवी स्वयं अधिकारियों के पास पहुंचे, तब सीओ सिटी के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया। हालांकि उनका आरोप है कि रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज की गई, जबकि उनके अनुसार वाहन की पहचान संभव थी।

अब पीड़ित परिवार ने पुलिस से दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल यह आरोप पीड़ित पक्ष के हैं। मामले की जांच जारी है और पुलिस जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now