📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

ब्रेकिंग न्यूज़: हिमाचल में मौत बनकर टूटा पहाड़! चलती टाटा सूमो पर गिरी विशाल चट्टान, 13 की दर्दनाक मौत

  • 12h ago
  • 130 views


हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी मौसम ने कहर बरपाया। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से विशाल चट्टान टूटकर एक चलती टाटा सूमो पर आ गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

गाड़ी में कुल 15 लोग सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

प्रशासन के अनुसार, लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। इस हादसे ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now