📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

B R E A K I N G   N E W S : 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे में ही सरकार की भलाई', CJP संस्थापक अभिजीत दिपके की चेतावनी- नहीं माने तो होगा देशव्यापी आंदोलन

  • 12h ago
  • 908 views


NEET पेपर लीक विवाद और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से नहीं हटाया गया तो आंदोलन को पूरे देश में और व्यापक स्तर पर फैलाया जाएगा।

अभिजीत दिपके ने कहा कि सरकार की भलाई इसी में है कि वह जल्द से जल्द धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ले। उनका दावा है कि छात्रों और युवाओं का आंदोलन अब किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह पूरे देश के युवाओं का आंदोलन बन चुका है। उन्होंने दोहराया कि "धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं होगा।"

दिपके ने यह भी कहा कि यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती है, तो आने वाले दिनों में देशभर में बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने की कोशिश की गई तो इससे जनआंदोलन और मजबूत होगा।

इस बीच, CJP प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के बीच बातचीत का दौर जारी है। हालांकि सरकार ने कुछ मांगों पर विचार करने के लिए समय मांगा है, लेकिन CJP अपने मुख्य मुद्दे—धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे—पर अडिग है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now