📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

समाजसेवी को कार ने मारी टक्कर, सीसीटीवी में नंबर होने के बावजूद अज्ञात में दर्ज हुई FIR

  • 11h ago
  • 165 views


मथुरा में एक सड़क हादसे के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि वर्षों से समाजसेवा में जुटे ताराचंद गोस्वामी को कार ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की।

मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रूपम सिनेमा के पास का है। बताया जा रहा है कि 3 जुलाई को ताराचंद गोस्वामी दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज में कार का नंबर स्पष्ट दिखाई दे रहा था। इसके बावजूद गोविंद नगर पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय परिजनों को मसानी चौकी और थाने के चक्कर लगवाए।

आरोप है कि जब घायल समाजसेवी स्वयं अधिकारियों के पास पहुंचे, तब सीओ सिटी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि, पीड़ित पक्ष का कहना है कि कार का नंबर उपलब्ध होने के बावजूद रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज की गई।

अब सवाल यह है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी चालक तक कब पहुंचती है और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now