📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

पत्नी के प्रेमी की हत्या, फिर बदले में महिला का कत्ल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद

  • 1 day ago
  • 37 views


उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में चार साल पुराने चर्चित डबल मर्डर केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। प्रेम प्रसंग से शुरू हुई रंजिश में हुई दो हत्याओं के मामले में अदालत ने छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश नेहा आनंद की अदालत ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर यह फैसला सुनाया।

अभियोजन के मुताबिक, ममता अपने पहले पति ओमपाल को छोड़कर रमनपाल के साथ रहने लगी थी। 8 जून 2022 को ओमपाल, उसके बेटों और एक साथी ने कथित तौर पर रमनपाल की हत्या कर दी। इसके बाद बदले की भावना में रमनपाल के भाइयों ने ममता की गला घोंटकर हत्या कर दी और आरोप ओमपाल पक्ष पर लगा दिए। हालांकि पुलिस जांच में पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ गई।

जांच के आधार पर अदालत ने ओमपाल पक्ष के चार लोगों को रमनपाल की हत्या और रमनपाल पक्ष के दो भाइयों को ममता की हत्या का दोषी मानते हुए सभी छह आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही दोषियों पर जुर्माना भी लगाया गया। सरकारी पक्ष ने कहा कि यह फैसला समाज में कानून के प्रति विश्वास मजबूत करने वाला है।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now