📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

जेके लक्ष्मी सीमेंट की अनूठी पहल, पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों को वितरित की स्टडी किट

  • 10h ago
  • 123 views


मथुरा। जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी ने अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत 'जेके लक्ष्मी विद्या योजना' के अंतर्गत पुलिस मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों को स्टडी किट वितरित की। इस किट में स्कूल बैग, किताबें, कॉपियां और पानी की बोतल शामिल थीं। शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम में एसएसपी श्लोक कुमार, सीओ सिटी आशना चौधरी, पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्य तथा जेके लक्ष्मी सीमेंट कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने हाथों से बच्चों को स्टडी किट वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सीओ सिटी आशना चौधरी ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जेके लक्ष्मी सीमेंट द्वारा उपलब्ध कराई गई शैक्षणिक सामग्री बच्चों की पढ़ाई को नई दिशा देगी और उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सामाजिक पहल बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रशासन और कंपनी प्रतिनिधियों ने भी शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के सहयोग को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now