📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

मथुरा के संस्कृति अस्पताल में शुरू हुई HIMS की आयुर्वेद और नेचुरोपैथी सेवाएं, अब विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे प्राकृतिक उपचार

  • 1 day ago
  • 150 views


मथुरा के संस्कृति अस्पताल में अब हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड मेडिकल साइंसेज (HIMS) के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। एक महत्वपूर्ण समझौते के तहत भारत के प्रतिष्ठित आयुर्वेदिक संस्थानों में शामिल HIMS ने संस्कृति अस्पताल को अपना नया केंद्र बनाया है, जहां अब रोगियों को आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और समग्र स्वास्थ्य आधारित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि HIMS आयुर्वेद वेलनेस हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल रोगों का उपचार करना नहीं, बल्कि उनके मूल कारणों को समाप्त कर शरीर को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ, संतुलित और पुनर्जीवित करना है। प्रत्येक मरीज की प्रकृति (दोष) और स्वास्थ्य स्थिति का आकलन कर व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार की जाएगी, जिसमें हर्बल दवाएं, डिटॉक्स थेरेपी, पंचकर्म, विशेष आहार और जीवनशैली संबंधी परामर्श शामिल होंगे।

HIMS के संस्थापक आचार्य मनीष के अनुसार, यह केंद्र गुर्दा रोग, यकृत रोग, कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, बांझपन सहित कई पुरानी बीमारियों के आयुर्वेदिक उपचार में विशेषज्ञता रखता है। केंद्र पर ओपीडी, आईपीडी, डे-केयर, पंचकर्म और आहार देखभाल जैसी आधुनिक आयुर्वेदिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

इस पहल से मथुरा, वृंदावन और पूरे ब्रज क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ आयुर्वेदिक एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now