📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा: बस-कंटेनर की टक्कर में महिला की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

  • 1 day ago
  • 438 views


मथुरा। गुरुवार तड़के थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नरहोली तिराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी एक बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायल विश्रा पुत्र डगरू, निवासी खंडवा (मध्य प्रदेश) ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री खंडवा जिले के रहने वाले हैं। वे रोहतक स्थित रामपाल बाबा के आश्रम से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह नरहोली तिराहे के पास उनकी बस की कंटेनर से भिड़ंत हो गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।

वहीं मृतका की पुत्री शीला ने बताया कि उनकी मां बक्सर बाई भी परिवार के साथ आश्रम गई थीं। लौटते समय हुए इस सड़क हादसे में उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now