दूरबीन से ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत, दूसरे ऑपरेशन के बाद गई महिला की जान...
- 9h ago
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक शिव मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तालिब उर्फ मिंडा, आबिद और गुलबहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया पीतल के घंटे, लोटे, बड़े दीपक, कान्हाजी का झूला (सिंहासन) और इन्वर्टर बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को मंदिर से धार्मिक सामग्री चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को बेहट रोड स्थित स्मार्ट सिटी कॉलोनी मार्ग से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया।
बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि त्वरित कार्रवाई, तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस चोरी का सफल खुलासा संभव हो सका।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के एक शिव मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तालिब उर्फ मिंडा, आबिद और गुलबहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया पीतल के घंटे, लोटे, बड़े दीपक, कान्हाजी का झूला (सिंहासन) और इन्वर्टर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को मंदिर से धार्मिक सामग्री चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को बेहट रोड स्थित स्मार्ट सिटी कॉलोनी मार्ग से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि त्वरित कार्रवाई, तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस चोरी का सफल खुलासा संभव हो सका।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!