📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

B R E A K I N G   N E W S : मथुरा: नवादा चौराहे पर दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से महिला-पुरुष की मौत, मासूम गंभीर

  • 18h ago
  • 529 views


मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित नवादा चौराहे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस की चपेट में आने से एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक गांव बेरी के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, यातायात को सुचारु कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

नोट: यह जानकारी प्रारंभिक पुलिस और स्थानीय सूत्रों के आधार पर है। जांच पूरी होने के बाद तथ्य अपडेट हो सकते हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now