Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 25 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नकली गुटखा फैक्ट्री पर बड़ा छापा! मशीनें-वाहन जब्त, मजदूर मौके से फरार

शिवपुरी जिले के करैरा अनुभाग के ग्राम अमोला में प्रशासन ने नकली गुटखा फैक्ट्री का बड़ा भंडाफोड़ किया है। एसडीएम अनुराग निगवाल और एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ के नेतृत्व में राजस्व, पुलिस और फूड सेफ्टी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।

छापे के दौरान टीम को देखकर कई मजदूर मौके से भाग निकले, जबकि करीब 15 मजदूरों को वहीं पकड़ा गया। जांच में खुलासा हुआ कि फैक्ट्री में गुटखा और पान मसाले की ग्राइंडिंग, मिक्सिंग और प्रोसेसिंग की जा रही थी, जिसे पास के गोदाम में अलग-अलग ब्रांड के रैपर में पैक किया जाता था।

जब टीम अमोला-2 स्थित गोदाम पहुंची, तो वह खाली मिला—जिससे सूचना लीक होने की आशंका भी जताई जा रही है।

प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 11 से ज्यादा मशीनें, दो लोडिंग वाहन, एक आयशर वाहन और केमिकल से भरे ड्रम जब्त कर फैक्ट्री को सील कर दिया है। फिलहाल फैक्ट्री मालिक की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

Previous News

डीएस कॉलेज में लंगूर की नौकरी, 12 हजार वेतन पर रखी गई 'सिक्योरिटी'

Next News

धौलपुर जिला अस्पताल में आगजनी की मॉक ड्रिल, मिनटों में रेस्क्यू कर बचाए “मरीज”