मथुरा में नवरात्रि पर निकली नौ देवियों की भव्य झांकी, नन्हे-मुन्नों ने दिया नारी शक्ति...
- 7m ago
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर माइलस्टोन संख्या 81 के पास बजाज प्लेटिना बाइक ने आगे चल रही टाटा नेक्सन कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस ने दोनों घायलों को वृंदावन स्थित मायावती अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा यमुना एक्सप्रेसवे की चौथी लेन के हार्ड शोल्डर के पास हुआ। बाइक संख्या UP85BS3211 ने कार संख्या UP75AZ3120 में पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह बाइक चालक की लापरवाही बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची यमुना एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे के बाद एक बार फिर वाहन चालकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की जा रही है।
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर माइलस्टोन संख्या 81 के पास बजाज प्लेटिना बाइक ने आगे चल रही टाटा नेक्सन कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस ने दोनों घायलों को वृंदावन स्थित मायावती अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, हादसा यमुना एक्सप्रेसवे की चौथी लेन के हार्ड शोल्डर के पास हुआ। बाइक संख्या UP85BS3211 ने कार संख्या UP75AZ3120 में पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह बाइक चालक की लापरवाही बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची यमुना एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे के बाद एक बार फिर वाहन चालकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!