दाऊजी महाराज मंदिर में बिछड़ा 3 साल का मासूम, बलदेव पुलिस ने कुछ ही देर में मां से मिलाया

  • 1d Ago 273 Views


मथुरा। दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन के दौरान भीड़ में बिछड़े तीन वर्षीय मासूम बालक को थाना बलदेव की महिला मिशन शक्ति और एंटी-रोमियो टीम ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

घटना बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 की है। एक महिला अपने परिजनों के साथ दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। मंदिर परिसर में भीड़ अधिक होने के कारण उनका तीन वर्षीय बेटा अचानक उनसे बिछड़ गया। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो घबराए परिजनों ने थाना बलदेव पुलिस को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की महिला मिशन शक्ति और एंटी-रोमियो टीम ने तत्काल मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस टीम के प्रयासों से कुछ ही समय में मासूम को मंदिर के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अभय कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुबोध कुमार भारद्वाज, महिला कांस्टेबल मंजू और महिला कांस्टेबल पल्लवी चौधरी शामिल रहीं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now