मथुरा में नवरात्रि पर निकली नौ देवियों की भव्य झांकी, नन्हे-मुन्नों ने दिया नारी शक्ति...
- 8m ago
संगीत प्रेमियों के लिए आज की शाम खास होने जा रही है। अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली मशहूर बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल 15 अक्टूबर को मथुरा में लाइव कॉन्सर्ट के जरिए अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। कार्यक्रम का आयोजन श्री अग्रवाल सभा (पंजीकृत), मथुरा की ओर से किया जा रहा है।
कॉन्सर्ट का आयोजन शहर के बीएसए कॉलेज मैदान में शाम सात बजे से होगा। कार्यक्रम को लेकर संगीत प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। पलक मुच्छल के लोकप्रिय गीतों को लाइव सुनने का अवसर मिलने से उनके प्रशंसक इस संगीतमय शाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आयोजकों की ओर से कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए पलक मुच्छल की विशेष वीडियो बाइट भी जारी की गई है। यह कार्यक्रम मथुरा की सांस्कृतिक और संगीतमय गतिविधियों में खास आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है।
संगीत प्रेमियों के लिए आज की शाम खास होने जा रही है। अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली मशहूर बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल 15 अक्टूबर को मथुरा में लाइव कॉन्सर्ट के जरिए अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। कार्यक्रम का आयोजन श्री अग्रवाल सभा (पंजीकृत), मथुरा की ओर से किया जा रहा है। कॉन्सर्ट का आयोजन शहर के बीएसए कॉलेज मैदान में शाम सात बजे से होगा। कार्यक्रम को लेकर संगीत प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। पलक मुच्छल के लोकप्रिय गीतों को लाइव सुनने का अवसर मिलने से उनके प्रशंसक इस संगीतमय शाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोजकों की ओर से कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए पलक मुच्छल की विशेष वीडियो बाइट भी जारी की गई है। यह कार्यक्रम मथुरा की सांस्कृतिक और संगीतमय गतिविधियों में खास आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!