Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 15 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अग्रसेन मेले के समापन पर आज बॉलीवुड कलाकार पलक मुच्छल मचाएगी धमाल

संगीत प्रेमियों के लिए आज की शाम खास होने जा रही है। अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली मशहूर बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल 15 अक्टूबर को मथुरा में लाइव कॉन्सर्ट के जरिए अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। कार्यक्रम का आयोजन श्री अग्रवाल सभा (पंजीकृत), मथुरा की ओर से किया जा रहा है।

कॉन्सर्ट का आयोजन शहर के बीएसए कॉलेज मैदान में शाम सात बजे से होगा। कार्यक्रम को लेकर संगीत प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। पलक मुच्छल के लोकप्रिय गीतों को लाइव सुनने का अवसर मिलने से उनके प्रशंसक इस संगीतमय शाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आयोजकों की ओर से कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए पलक मुच्छल की विशेष वीडियो बाइट भी जारी की गई है। यह कार्यक्रम मथुरा की सांस्कृतिक और संगीतमय गतिविधियों में खास आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है।

Previous News

मथुरा: मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्राओं को किया जागरूक, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Next News

मथुरा में 251 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, बैंड-बाजों पर झूमीं महिलाएं