मथुरा में महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को मिशन शक्ति टीम ने...
- 3m ago
वृंदावन में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली श्री रामलीला के सफल आयोजन के लिए श्री रंगनाथ मंदिर के बड़े बगीचा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। आचार्य सुधीर कांत शास्त्री के आचार्यत्व में संपन्न हुए पूजन कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान गणेश का आह्वान कर पूजा-अर्चना की गई।
इसके बाद नवग्रह, षोडशोपचार सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। भगवान श्रीराम, माता जानकी और हनुमान जी महाराज का पूजन करने के साथ रामलीला पंडाल के निर्माण के लिए बल्ली का भी पूजन किया गया। श्री रामलीला कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष आलोक बंसल ने बताया कि शारदीय नवरात्र में देवी-देवताओं का पूजन कर भगवान से रामलीला महोत्सव को सकुशल और निर्विघ्न संपन्न कराने की प्रार्थना की गई है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष रामलीला को पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक भव्यता के साथ आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, अनिल गौतम, वंशी तिवारी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दीक्षित, शुभम अग्रवाल, आलौकिक शर्मा, नीरज गौतम, गोविंद खंडेलवाल, अजय अग्रवाल, आशीष ठाकुर, आनंद गुप्ता, पलाश अग्रवाल, आनंद शर्मा, ठाकुर कालीचरण सिंह, अशोक यादव, सुरेश मूर्ति वाले, आलोक अग्रवाल, हिमांशु बंसल, पवन गौतम और कृष्णकुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
वृंदावन में श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 23 अक्टूबर से शुरू होने वाली श्री रामलीला के सफल आयोजन के लिए श्री रंगनाथ मंदिर के बड़े बगीचा में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। आचार्य सुधीर कांत शास्त्री के आचार्यत्व में संपन्न हुए पूजन कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान गणेश का आह्वान कर पूजा-अर्चना की गई।इसके बाद नवग्रह, षोडशोपचार सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। भगवान श्रीराम, माता जानकी और हनुमान जी महाराज का पूजन करने के साथ रामलीला पंडाल के निर्माण के लिए बल्ली का भी पूजन किया गया। श्री रामलीला कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष आलोक बंसल ने बताया कि शारदीय नवरात्र में देवी-देवताओं का पूजन कर भगवान से रामलीला महोत्सव को सकुशल और निर्विघ्न संपन्न कराने की प्रार्थना की गई है।उन्होंने कहा कि इस वर्ष रामलीला को पिछले वर्ष की तुलना में और अधिक भव्यता के साथ आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, अनिल गौतम, वंशी तिवारी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दीक्षित, शुभम अग्रवाल, आलौकिक शर्मा, नीरज गौतम, गोविंद खंडेलवाल, अजय अग्रवाल, आशीष ठाकुर, आनंद गुप्ता, पलाश अग्रवाल, आनंद शर्मा, ठाकुर कालीचरण सिंह, अशोक यादव, सुरेश मूर्ति वाले, आलोक अग्रवाल, हिमांशु बंसल, पवन गौतम और कृष्णकुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!