त्योहारों पर रेलवे की सौगात! मथुरा-सोगरिया के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 1h Ago 58 Views


त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मथुरा और सोगरिया के बीच दैनिक अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से राजस्थान और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन का संचालन 14 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस दौरान दोनों दिशाओं में ट्रेन के 13-13 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

सोगरिया से मथुरा के लिए चलने वाली अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे सोगरिया स्टेशन से रवाना होगी और इंद्रगढ़, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्री महावीरजी, हिंडौन सिटी, बयाना जंक्शन तथा भरतपुर जंक्शन पर ठहराव करते हुए दोपहर 2:10 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। इस ट्रेन से कोटा, सवाई माधोपुर, करौली और भरतपुर क्षेत्र से मथुरा आने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।

वापसी में ट्रेन प्रतिदिन शाम 5:10 बजे मथुरा जंक्शन से रवाना होगी। निर्धारित समय के अनुसार, ट्रेन शाम 5:38 बजे भरतपुर, 6:08 बजे बयाना जंक्शन, 6:33 बजे हिंडौन सिटी, 6:45 बजे श्री महावीरजी, 7:13 बजे गंगापुर सिटी, 7:58 बजे सवाई माधोपुर और रात 8:28 बजे इंद्रगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रात 10:50 बजे सोगरिया स्टेशन पहुंचेगी।

त्योहारों के समय यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए इस विशेष ट्रेन के संचालन से नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। अनारक्षित ट्रेन होने के कारण यात्रियों को यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे की इस पहल से राजस्थान और मथुरा के बीच त्योहारों के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने की संभावना है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now