मथुरा जंक्शन पर जीआरपी की कार्रवाई, चोरी के दो मोबाइलों के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 1d Ago 152 Views


मथुरा। रेलवे स्टेशन पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी मथुरा जंक्शन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जीआरपी पुलिस के अनुसार, बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को रेलवे स्टेशन पर गश्त और चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 8 के बीच स्थित पार्क में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद उर्फ भूरा (33 वर्ष), पुत्र चंद्रप्रकाश, निवासी ग्राम कैरावली, थाना करहल, जिला मैनपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ जीआरपी मथुरा जंक्शन थाने में चोरी और बरामदगी से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मुकदमा संख्या 42/2026 और 277/2026 शामिल हैं।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने की। टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार बालियान, टीटू कुमार, सुजीत चंदेल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now