डॉ. राघव शर्मा बने विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री, संगठन में खुशी की लहर

  • संवाददाता: अक्षय यादव
  • 1h Ago 40 Views


विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार के तहत डॉ. राघव शर्मा को राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। देश के प्रमुख राष्ट्रवादी संगठनों में शामिल विश्व हिंदू महासंघ ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में यह कदम उठाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कालिकापीठाधीश्वर श्री सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज के निर्देश पर तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रम गोस्वामी से विचार-विमर्श के बाद डॉ. राघव शर्मा का राष्ट्रीय महामंत्री पद पर मनोनयन किया गया। इस नियुक्ति के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उन्हें बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।

डॉ. राघव शर्मा इससे पहले विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। संगठन के प्रति उनकी कार्यकुशलता, निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए उन्हें पदोन्नत कर राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। उनके मनोनयन को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और गौरक्षा से जुड़े कार्यों को देशभर में विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

गौरक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र दक्ष ने डॉ. राघव शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. राघव शर्मा का मनोनयन संगठन के लिए एक ऊर्जावान कदम है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से देशहित, राष्ट्रसेवा तथा गौरक्षा से जुड़े कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. राघव शर्मा नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे।

राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त होने पर डॉ. राघव शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौवंश की रक्षा और सेवा भारतीय संस्कृति का मूल आधार है तथा इसके संरक्षण के बिना राष्ट्र की समृद्धि अधूरी है। उन्होंने गौरक्षा, गौसेवा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

डॉ. राघव शर्मा ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ का गौरक्षा प्रकोष्ठ देश के कोने-कोने में गौसेवा और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। नई जिम्मेदारी के साथ उनका प्रयास संगठन की गतिविधियों को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाना और गौवंश के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहेगा। उनके राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now