मथुरा में नवरात्रि पर निकली नौ देवियों की भव्य झांकी, नन्हे-मुन्नों ने दिया नारी शक्ति...
- 10m ago
मथुरा। अखिल भारतीय जाट महासभा ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बुधवार को लक्ष्मीनगर स्थित इशापुर में महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष विश्वेन्द्र चौधरी ने लव कुमार को मंडल उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन के विस्तार और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई।
मथुरा में अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक के दौरान संगठन विस्तार के साथ-साथ महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा स्थापना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। महासभा ने मथुरा के किसी प्रमुख चौराहे पर महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा स्थापित कराने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि इस मांग को पूरा कराने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास जारी रखे जाएंगे।
बैठक में महानगर अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय जाट महासभा संगठन को मजबूत बनाने के लिए वार्डों और गांव-गांव तक पहुंच रही है। समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि एकता, भाईचारे और जनसेवा की भावना को बढ़ावा दिया जा सके।
उन्होंने कहा कि संगठन की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता मथुरा के किसी प्रमुख चौराहे पर अजय योद्धा महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा स्थापित कराना है। यह विषय समाज की आस्था, सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है। महासभा का कहना है कि महाराजा सूरजमल जी की वीरता, शौर्य और गौरवशाली इतिहास को उचित सम्मान दिलाने के लिए इस मांग को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
हर्ष चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर समाज के लोगों को एकजुट किया जाएगा और प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और समाजहित में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
मथुरा। अखिल भारतीय जाट महासभा ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज को एकजुट करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बुधवार को लक्ष्मीनगर स्थित इशापुर में महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष विश्वेन्द्र चौधरी ने लव कुमार को मंडल उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन के विस्तार और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। मथुरा में अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक के दौरान संगठन विस्तार के साथ-साथ महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा स्थापना का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। महासभा ने मथुरा के किसी प्रमुख चौराहे पर महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा स्थापित कराने के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि इस मांग को पूरा कराने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से प्रयास जारी रखे जाएंगे। बैठक में महानगर अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय जाट महासभा संगठन को मजबूत बनाने के लिए वार्डों और गांव-गांव तक पहुंच रही है। समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि एकता, भाईचारे और जनसेवा की भावना को बढ़ावा दिया जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता मथुरा के किसी प्रमुख चौराहे पर अजय योद्धा महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा स्थापित कराना है। यह विषय समाज की आस्था, सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है। महासभा का कहना है कि महाराजा सूरजमल जी की वीरता, शौर्य और गौरवशाली इतिहास को उचित सम्मान दिलाने के लिए इस मांग को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। हर्ष चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर समाज के लोगों को एकजुट किया जाएगा और प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखा जाएगा। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और समाजहित में किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!