मथुरा में नवरात्रि पर निकली नौ देवियों की भव्य झांकी, नन्हे-मुन्नों ने दिया नारी शक्ति...
- 7m ago
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओहावा के नगला ओहावा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पेयजल संकट का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय का हैंडपंप करीब एक साल से खराब पड़ा है। बच्चों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान की ओर से समर पंप लगवाया गया, लेकिन बिजली की समस्या के कारण उससे भी नियमित पानी नहीं मिल पा रहा। गुरुवार सुबह तेज आंधी के दौरान विद्यालय के गेट के पास पेड़ गिरने से बिजली की केबल टूट गई, जिससे समस्या और गंभीर हो गई।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से खराब हैंडपंप की मरम्मत, बिजली की केबल ठीक कराने और विद्यालय में नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कब तक कदम उठाते हैं।
मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओहावा के नगला ओहावा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में पेयजल संकट का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय का हैंडपंप करीब एक साल से खराब पड़ा है। बच्चों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम प्रधान की ओर से समर पंप लगवाया गया, लेकिन बिजली की समस्या के कारण उससे भी नियमित पानी नहीं मिल पा रहा। गुरुवार सुबह तेज आंधी के दौरान विद्यालय के गेट के पास पेड़ गिरने से बिजली की केबल टूट गई, जिससे समस्या और गंभीर हो गई।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से खराब हैंडपंप की मरम्मत, बिजली की केबल ठीक कराने और विद्यालय में नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कब तक कदम उठाते हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!