Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 15 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा बाइक ने कार में मारी टक्कर, दो लोग घायल

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले मार्ग पर माइलस्टोन संख्या 81 के पास बजाज प्लेटिना बाइक ने आगे चल रही टाटा नेक्सन कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस ने दोनों घायलों को वृंदावन स्थित मायावती अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा यमुना एक्सप्रेसवे की चौथी लेन के हार्ड शोल्डर के पास हुआ। बाइक संख्या UP85BS3211 ने कार संख्या UP75AZ3120 में पीछे से टक्कर मार दी। प्रारंभिक जानकारी में हादसे की वजह बाइक चालक की लापरवाही बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची यमुना एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि दोनों की स्थिति सामान्य बताई गई है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे के बाद एक बार फिर वाहन चालकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की जा रही है।

Previous News

मथुरा में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, वीडियो वायरल; इलाके में मचा हड़कंप

Next News

वृंदावन में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 5 साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया