Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 15 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, वीडियो वायरल; इलाके में मचा हड़कंप

मथुरा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते पथराव का रूप ले लिया। थाना कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गेट चौकी अंतर्गत मनोहरपुर पानी की टंकी के पास गली में जमकर ईंट-पत्थर चले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

पूरा मामला मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र का है, जहां मनोहरपुर पानी की टंकी के पास दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। गली में ईंट-पत्थर चलने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और महिलाएं तथा बच्चे घरों के अंदर चले गए।

बताया जा रहा है कि विवाद के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि, घटना की असल वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही भरतपुर गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति शांत कराई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। अधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर पथराव करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी कर रही है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान कर पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।

Previous News

सेठानी हवेली में किराएदार का रास्ता बंद करने का आरोप, दिल की मरीज बुजुर्ग महिला की बिगड़ी हालत

Next News

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा बाइक ने कार में मारी टक्कर, दो लोग घायल