आगरा सूटकेस हत्याकांड का खुलासा 18 टुकड़ों में शव काटने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

  • 2d Ago 121 Views


आगरा कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के लाल सूटकेस में मिले महिला के शव के 18 टुकड़ों वाले सनसनीखेज हत्याकांड का आखिरकार खुलासा हो गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी को मणिपुर से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर प्रेम संबंध के चलते महिला की हत्या कर शव के टुकड़े कर सूटकेस में भरकर ट्रेन से आगरा भेजने का आरोप है।

यह सनसनीखेज मामला 5 अगस्त को सामने आया था, जब आगरा कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के एक लावारिस लाल ट्रॉली बैग से महिला के शव के 18 टुकड़े बरामद हुए थे। इसके बाद चेन्नई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, रेलवे रिकॉर्ड और फॉरेंसिक जांच के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ीं।

जांच में पता चला कि चेन्नई के गुडुवांचेरी इलाके में महिला की हत्या की गई थी। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पहले महिला की हत्या की, फिर शव के टुकड़े कर लाल सूटकेस में भर दिया और तमिलनाडु एक्सप्रेस में छोड़ दिया।

करीब 20 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मणिपुर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों से चेन्नई में पूछताछ की जा रही है, जबकि पुलिस हत्या की वजह और वारदात में इस्तेमाल किए गए अन्य साक्ष्यों की जांच में जुटी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now