📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

5 साल तक पुलिस को छकाता रहा, आखिरकार कानून के शिकंजे में आया पॉक्सो और दुष्कर्म का इनामी आरोपी

  • 1 day ago
  • 69 views


शाजापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में पिछले पांच साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से तलाश जारी थी।

पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर जिले में फरार अपराधियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी शाजापुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अंकित मुकाती के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

साइबर सेल की तकनीकी सहायता से पुलिस ने आरोपी देवकरण, निवासी धामन्दा, जिला राजगढ़, की लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद गुजरात के मोरवी जिले के वांकानेर क्षेत्र में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2022 से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now