अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम के प्रतिभागियों का श्रीजी बाबा विद्या मंदिर में स्वागत

  • संवाददाता: गोपाल चतुर्वेदी
  • 7d Ago 165 Views


मथुरा: विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अनुभवात्मक अध्यापक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों एवं शिक्षाविदों के दल का श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, गोवर्धन मार्ग में पारंपरिक स्वागत किया गया।

विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का पटुका पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और संस्कारों से ओत-प्रोत मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार (दिल्ली), डॉ. विजय यादव (रांची), डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. शीलेन्द्र कुमार सिंह (अनूपशहर) तथा डॉ. देव स्वरूप गौतम (देहरादून) सहित अनेक शिक्षाविदों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, भारतीय शैक्षिक दर्शन, भारतीय ज्ञान-परंपरा, पंचपदी शिक्षा पद्धति और पंचकोशीय विकास जैसी अवधारणाओं को विद्यालयी शिक्षा की व्यवहारिक प्रक्रियाओं से जोड़ना है। प्रतिभागी विद्यालय की कक्षा-कक्षीय शिक्षण प्रणाली, संस्कार-आधारित शिक्षा, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्या भारती की शैक्षिक परंपराओं का प्रत्यक्ष अध्ययन करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरेन्द्र कुमार सारस्वत, उप-प्रधानाचार्य प्रेमशंकर, वरिष्ठ आचार्य डॉ. हरीश सारस्वत, धर्मेन्द्र कुमार बंसल, शिवहरि गोस्वामी, उमाशंकर, ललित कुमार, नवीन वार्ष्णेय, विजय यादव, हरदेव शर्मा, रिचा गर्ग सहित समस्त आचार्यगण, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now