शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए...
- 2m ago
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत मथुरा पुलिस ने एक वैवाहिक विवाद को सुलझाकर परिवार को फिर से जोड़ने में सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली की मिशन शक्ति हेल्पडेस्क पर की गई काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी आपसी गिले-शिकवे भुलाकर दोबारा साथ रहने के लिए तैयार हो गए। पुलिस की इस पहल को पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के बल्देवपुरी, महोली रोड निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए मारपीट, गाली-गलौज और शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। शिकायत की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मामले में दिए गए तथ्यों की जांच की।
जांच के दौरान सामने आया कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक मामले को लेकर गलतफहमी और कहासुनी हुई थी, जिसने विवाद का रूप ले लिया। इसके बाद थाना कोतवाली की मिशन शक्ति हेल्पडेस्क पर दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई।
पुलिस टीम और परामर्शदाताओं ने दोनों पक्षों की बात सुनी और आपसी संवाद के माध्यम से विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी को आपसी समझ, संवाद और पारिवारिक संबंधों के महत्व के बारे में समझाया गया।
पुलिस की काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। महिला अपनी स्वेच्छा से पति के साथ ससुराल जाने और साथ रहने के लिए तैयार हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अपनी सहमति से पति के साथ रवाना हुई।
मथुरा पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के साथ-साथ पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए भी संवेदनशीलता से प्रयास किए जा रहे हैं।
मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत मथुरा पुलिस ने एक वैवाहिक विवाद को सुलझाकर परिवार को फिर से जोड़ने में सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली की मिशन शक्ति हेल्पडेस्क पर की गई काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी आपसी गिले-शिकवे भुलाकर दोबारा साथ रहने के लिए तैयार हो गए। पुलिस की इस पहल को पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के बल्देवपुरी, महोली रोड निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए मारपीट, गाली-गलौज और शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। शिकायत की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मामले में दिए गए तथ्यों की जांच की। जांच के दौरान सामने आया कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक मामले को लेकर गलतफहमी और कहासुनी हुई थी, जिसने विवाद का रूप ले लिया। इसके बाद थाना कोतवाली की मिशन शक्ति हेल्पडेस्क पर दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई। पुलिस टीम और परामर्शदाताओं ने दोनों पक्षों की बात सुनी और आपसी संवाद के माध्यम से विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी को आपसी समझ, संवाद और पारिवारिक संबंधों के महत्व के बारे में समझाया गया। पुलिस की काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। महिला अपनी स्वेच्छा से पति के साथ ससुराल जाने और साथ रहने के लिए तैयार हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अपनी सहमति से पति के साथ रवाना हुई। मथुरा पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के साथ-साथ पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए भी संवेदनशीलता से प्रयास किए जा रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!