Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 13 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मिशन शक्ति की पहल से फिर बसा परिवार, मथुरा पुलिस की काउंसलिंग से दूर हुए पति-पत्नी के गिले-शिकवे

मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत मथुरा पुलिस ने एक वैवाहिक विवाद को सुलझाकर परिवार को फिर से जोड़ने में सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली की मिशन शक्ति हेल्पडेस्क पर की गई काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी आपसी गिले-शिकवे भुलाकर दोबारा साथ रहने के लिए तैयार हो गए। पुलिस की इस पहल को पारिवारिक विवादों के समाधान की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र के बल्देवपुरी, महोली रोड निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए मारपीट, गाली-गलौज और शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। शिकायत की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मामले में दिए गए तथ्यों की जांच की।

जांच के दौरान सामने आया कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक मामले को लेकर गलतफहमी और कहासुनी हुई थी, जिसने विवाद का रूप ले लिया। इसके बाद थाना कोतवाली की मिशन शक्ति हेल्पडेस्क पर दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की गई।

पुलिस टीम और परामर्शदाताओं ने दोनों पक्षों की बात सुनी और आपसी संवाद के माध्यम से विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी को आपसी समझ, संवाद और पारिवारिक संबंधों के महत्व के बारे में समझाया गया।

पुलिस की काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। महिला अपनी स्वेच्छा से पति के साथ ससुराल जाने और साथ रहने के लिए तैयार हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अपनी सहमति से पति के साथ रवाना हुई।

मथुरा पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के साथ-साथ पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए भी संवेदनशीलता से प्रयास किए जा रहे हैं।

Previous News

गोवर्धन में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की नगर कमेटी गठित, परशुराम चौक और स्मारक बनाने का उठा मुद्दा

Next News

मिशन शक्ति से फिर बसा परिवार, छाता पुलिस की काउंसलिंग से दूर हुए पति-पत्नी के गिले-शिकवे