शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए...
- 1m ago
बुधवार को लक्ष्मीनगर स्थित इशापुर में अखिल भारतीय जाट महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष विश्वेन्द्र चौधरी द्वारा लव कुमार को मंडल उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।
बैठक में महानगर अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय जाट महासभा संगठन के विस्तार के लिए वार्डों और गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने का कार्य कर रही है।
संगठन का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और जनसेवा की भावना को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि संगठन की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता मथुरा के किसी प्रमुख चौराहे पर अजय योद्धा महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा स्थापित कराना है।
यह हमारी आस्था, सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा विषय है। जब तक मथुरा में महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा स्थापित नहीं हो जाती, तब तक महासभा इस मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर इस मांग को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि महाराजा सूरजमल जी की वीरता, शौर्य और गौरवशाली इतिहास को उचित सम्मान मिल सके।
बुधवार को लक्ष्मीनगर स्थित इशापुर में अखिल भारतीय जाट महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष विश्वेन्द्र चौधरी द्वारा लव कुमार को मंडल उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।बैठक में महानगर अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय जाट महासभा संगठन के विस्तार के लिए वार्डों और गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने का कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और जनसेवा की भावना को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि संगठन की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता मथुरा के किसी प्रमुख चौराहे पर अजय योद्धा महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा स्थापित कराना है। यह हमारी आस्था, सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा विषय है। जब तक मथुरा में महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा स्थापित नहीं हो जाती, तब तक महासभा इस मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर इस मांग को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि महाराजा सूरजमल जी की वीरता, शौर्य और गौरवशाली इतिहास को उचित सम्मान मिल सके।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!