Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 14 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अखिल भारतीय जाट महासभा ने लव कुमार को दी मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बुधवार को लक्ष्मीनगर स्थित इशापुर में अखिल भारतीय जाट महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल अध्यक्ष विश्वेन्द्र चौधरी द्वारा लव कुमार को मंडल उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। 

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।
बैठक में महानगर अध्यक्ष हर्ष चौधरी ने कहा कि अखिल भारतीय जाट महासभा संगठन के विस्तार के लिए वार्डों और गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने का कार्य कर रही है। 

संगठन का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और जनसेवा की भावना को मजबूत करना है।
उन्होंने कहा कि संगठन की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता मथुरा के किसी प्रमुख चौराहे पर अजय योद्धा महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा स्थापित कराना है।

 यह हमारी आस्था, सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा विषय है। जब तक मथुरा में महाराजा सूरजमल जी की प्रतिमा स्थापित नहीं हो जाती, तब तक महासभा इस मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर इस मांग को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि महाराजा सूरजमल जी की वीरता, शौर्य और गौरवशाली इतिहास को उचित सम्मान मिल सके।

Previous News

मथुरा में फिर पकड़ा अवैध शराब का आरोपी ,राया पुलिस ने 22 पव्वे देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

Next News

खंडेलवाल महिला मंडल का डांडिया उत्सव धूमधाम से संपन्न