वृंदावन में बंदरों का आतंक बना काल: 15 फीट ऊंचाई से गिरी 13 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत, CCTV देख कांप उठेंगे रोंगटे

  • 15h ago
  • 285 views


वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन में बंदरों का बढ़ता आतंक एक मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गया। संत कॉलोनी में बुधवार को 13 वर्षीय किशोरी की पहली मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध है।

जानकारी के अनुसार, बांके बिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र की संत कॉलोनी में अनिल पांडे अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने अयोध्या निवासी 13 वर्षीय पूर्वा को गोद लिया हुआ था। बुधवार को बच्ची घर में अपने छोटे भाई के साथ अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता परिक्रमा मार्ग पर ठेला लगाने गए हुए थे।

बताया जा रहा है कि पूर्वा पहली मंजिल की खिड़की से बंदरों को खाना खिला रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 15 फीट नीचे सड़क पर जा गिरी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। वहीं स्थानीय लोगों ने वृंदावन में बंदरों के बढ़ते आतंक पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now