मथुरा नगर निगम के 600 सफाईकर्मियों को मिली PPE किट, सुरक्षा उपकरण पाकर खिले चेहरे

  • 11h ago
  • 113 views


मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के 600 से अधिक सफाईकर्मियों को सुरक्षा के दृष्टिगत पीपीई (PPE) किट वितरित की गईं। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने भूतेश्वर जोन कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सफाईकर्मियों को यह सुरक्षा उपकरण सौंपे। यह किट अनुभूति फाउंडेशन और itel के सहयोग से उपलब्ध कराई गई हैं।

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता महाअभियान के तहत यह वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य शहर की स्वच्छता के साथ-साथ सफाईकर्मियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है।

पीपीई किट में ऐसे सुरक्षात्मक उपकरण शामिल हैं, जो सफाईकर्मियों को संक्रामक रोगों, रसायनों और अन्य खतरनाक पदार्थों के संपर्क से बचाने में सहायक होते हैं। नगर निगम का मानना है कि इन उपकरणों के उपयोग से सफाईकर्मी अधिक सुरक्षित वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे।

सुरक्षा उपकरण प्राप्त करने के बाद सफाईकर्मियों ने खुशी जताई और नगर आयुक्त जग प्रवेश, अनुभूति फाउंडेशन तथा itel का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सुरक्षा संसाधन उनके स्वास्थ्य और कार्य क्षमता दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now