उमस भरी गर्मी से बढ़ रहे पेट के रोग, जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ी भीड़

  • 12h ago
  • 86 views


मथुरा। तेज धूप के बाद अब उमस भरी गर्मी लोगों के लिए नई परेशानी बन गई है। बढ़ती उमस के चलते पेट दर्द, डायरिया, उल्टी और संक्रमण जैसी बीमारियों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में सुबह से ही ऐसे मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि उमस और गर्मी के कारण भोजन जल्दी दूषित हो जाता है, जिससे पेट संबंधी संक्रमण तेजी से फैल रहे हैं। खासकर बाहर का खुला भोजन और लंबे समय तक रखा हुआ खाना खाने से डायरिया, उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

डॉ. रवि माहेश्वरी ने लोगों से अपील की कि बासी भोजन, खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ और अस्वच्छ खानपान से बचें। उन्होंने कहा कि उमस के मौसम में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है, जो सीधे पाचन तंत्र को प्रभावित करता है और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

उन्होंने लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पीने, ताजा और घर का बना भोजन करने तथा किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। अस्पताल प्रशासन ने भी लोगों से सावधानी बरतने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर इलाज में देरी न करने की अपील की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now