फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, गुड़गांव के कारोबारी ने SSP से लगाई न्याय की...
- 9h ago
वॉर्सेस्टर (अमेरिका)। अमेरिका के ओहायो राज्य के वॉर्सेस्टर स्थित एक इकोनो लॉज (Econo Lodge) मोटल में भीषण आग लगने से गुजरात के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान हितेशभाई सुथार, उनकी पत्नी हिनाबेन सुथार और उनकी 20 वर्षीय बेटी ईशानी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद परिवार अपनी जान बचाने के लिए कमरे के बाथरूम में चला गया, लेकिन घना धुआं भर जाने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके। दमकल कर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
दमकल विभाग के मुताबिक, आग तड़के मोटल के एक हिस्से में लगी और तेजी से फैल गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने अन्य मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन जिस कमरे में यह परिवार फंसा था, वहां समय पर पहुंचना संभव नहीं हो सका।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस दर्दनाक हादसे से गुजरात समेत भारतीय समुदाय में शोक की लहर है।
वॉर्सेस्टर (अमेरिका)। अमेरिका के ओहायो राज्य के वॉर्सेस्टर स्थित एक इकोनो लॉज (Econo Lodge) मोटल में भीषण आग लगने से गुजरात के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान हितेशभाई सुथार, उनकी पत्नी हिनाबेन सुथार और उनकी 20 वर्षीय बेटी ईशानी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद परिवार अपनी जान बचाने के लिए कमरे के बाथरूम में चला गया, लेकिन घना धुआं भर जाने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके। दमकल कर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। दमकल विभाग के मुताबिक, आग तड़के मोटल के एक हिस्से में लगी और तेजी से फैल गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने अन्य मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन जिस कमरे में यह परिवार फंसा था, वहां समय पर पहुंचना संभव नहीं हो सका। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस दर्दनाक हादसे से गुजरात समेत भारतीय समुदाय में शोक की लहर है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!