समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन गोवर्धन में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

  • 1 day ago
  • 178 views


गोवर्धन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन सपा नेता महेश चंद शर्मा उर्फ गोल्डी भैया के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, साधु-संतों और ब्रजवासियों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केक काटा गया और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया।

इस अवसर पर महेश चंद शर्मा ने कहा कि अखिलेश यादव लगातार किसान, मजदूर, युवा और पीडीए वर्ग के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उमेश चंद अग्रवाल, नवल सिंह, हिम्मत सिंह, राकेश सिंह, नीरू चौधरी, नरेंद्र लवानिया, महामंडलेश्वर, निखलेश्वरानन्द महाराज सहित अनेक गणमान्य लोग एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।

 
 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now