स्टेट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, वैन चालक घायल

  • 10h ago
  • 126 views


मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में स्टेट हाईवे-41 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि मारुति वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सलसलाई थाना क्षेत्र के अय्यापुर जोड़ के पास हुआ, जहां मारुति वैन और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।


जानकारी के अनुसार, मुंदीखेड़ी निवासी 40 वर्षीय प्रहलाद सिंह अपनी मारुति वैन से आष्टा से चौमा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अय्यापुर जोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी वैन की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार 24 वर्षीय अरुण सिंह राजपूत, निवासी गोदना, गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अरुण सारंगपुर से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 और सलसलाई थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सारंगपुर शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अरुण सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं वैन चालक प्रहलाद सिंह का अस्पताल में उपचार जारी है।

सलसलाई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वैन को जब्त कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now