मथुरा में आज से UPTET परीक्षा, 32 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

  • 14h ago
  • 66 views


मथुरा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) के तहत गुरुवार से मथुरा में परीक्षा शुरू हो गई है। जिले में आयोजित परीक्षा में करीब 32 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जनपद में 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा और पारदर्शिता के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

जिला प्रशासन के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश केवल वैध प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र के आधार पर दिया जा रहा है। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर रोक रहेगी।

प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संपन्न कराई जाए। इसके लिए सभी जिलों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now