फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, गुड़गांव के कारोबारी ने SSP से लगाई न्याय की...
- 9h ago
देहरादून। उत्तराखंड में मॉनसून की तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगह बंद हो गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है। पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट के चलते स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
चमोली जिले के गुलाबकोटी के पास भारी मलबा आने से बद्रीनाथ हाईवे बाधित हो गया है, जबकि रुद्रप्रयाग में धारी देवी के पास सिरोबगड़ क्षेत्र में भी हाईवे बंद होने से चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालु रास्ते में फंस गए। प्रशासन जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाकर मार्ग बहाल करने में जुटा है।
खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेली सेवाओं पर 5 जुलाई तक रोक लगा दी गई है। वहीं गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग भी अगले आदेश तक बंद कर दी गई है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों और यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर