स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
उत्तराखंड के मशहूर हिल स्टेशन नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर की प्रसिद्ध मॉल रोड, पार्किंग स्थल और एंट्री प्वाइंट्स पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़कें वाहनों से पूरी तरह भरी दिखाई दे रही हैं और कई जगह लोगों को पैदल चलने तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते नैनीताल की पार्किंग व्यवस्था भी जवाब देती नजर आई। कई प्रमुख पार्किंग स्थल फुल हो गए, जिसके बाद प्रशासन को वाहनों को बाहरी क्षेत्रों में रोकने और शटल सेवा के माध्यम से शहर में भेजने की व्यवस्था करनी पड़ी। बावजूद इसके शहर के कई हिस्सों में लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा।
गर्मी से राहत पाने के लिए दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंच रहे हैं। इसके चलते मॉल रोड, नैनी झील क्षेत्र और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वीकेंड पर यही स्थिति बन रही है और शहर का बुनियादी ढांचा बढ़ते दबाव को संभालने में नाकाम साबित हो रहा है।
यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भारी पर्यटक दबाव के चलते हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर