शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए...
- 1m ago
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में वर्ष 2025 में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक मेरिट सूची के अनुसार, विभिन्न संकायों के कुल 144 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी रैंक के आधार पर पदक और उपाधियां प्रदान की गईं। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
दीक्षांत समारोह में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों में फ्रेडरिक माकेमा, अर्चना कुमारी, हवा अब्दुल्लाली हैली, शगुन सैनी, रिया जैन, रिया कुमारी, वर्षा चौधरी, प्राप्ति जैन, मुस्कान तिवारी, भूमिका शर्मा, पवन कुमार, नवीन कुमार वर्मा, समीक्षा शर्मा, अदिति सिन्हा, साधना सिंह, संजना चौधरी और अन्य मेधावी विद्यार्थी शामिल रहे।
वहीं, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में रुचि, नोमुसा सिबांडा, विनीत कुमार, पुष्पा गुप्ता, अंजलि, भावना शर्मा, अनुष्का भारद्वाज, मोहिनी कुशवाहा, मोहित सिंह, पूजा सिंह, गौरव झा, दिशा पुरोहित, कशिश गुप्ता, स्मिता अग्रवाल, जागृति सिंह, वंशिका सक्सेना और अन्य विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया।
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सिरुआना जोशी, गोविंद गोयल, निशा गुप्ता, प्रियंका तिवारी, निशा तिवारी, खुशी शर्मा, विकास पांडेय, ब्रजेश पांडेय, कुशल पाल, पूजा खंडेलवाल, भूमिका अग्रवाल, कुमकुम शर्मा, तनु कुमारी, खुशी गुप्ता, खुशी सिंह, गायत्री पोनिया और अन्य मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
समारोह के समापन पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पदक विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षित और प्रतिभाशाली युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संस्कृति विश्वविद्यालय का यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव बना, जहां मेधावियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
चित्र परिचय: संस्कृति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पदक प्राप्त कर खुशी व्यक्त करते विद्यार्थी।
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में वर्ष 2025 में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक मेरिट सूची के अनुसार, विभिन्न संकायों के कुल 144 मेधावी विद्यार्थियों को उनकी रैंक के आधार पर पदक और उपाधियां प्रदान की गईं। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। दीक्षांत समारोह में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों में फ्रेडरिक माकेमा, अर्चना कुमारी, हवा अब्दुल्लाली हैली, शगुन सैनी, रिया जैन, रिया कुमारी, वर्षा चौधरी, प्राप्ति जैन, मुस्कान तिवारी, भूमिका शर्मा, पवन कुमार, नवीन कुमार वर्मा, समीक्षा शर्मा, अदिति सिन्हा, साधना सिंह, संजना चौधरी और अन्य मेधावी विद्यार्थी शामिल रहे। वहीं, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में रुचि, नोमुसा सिबांडा, विनीत कुमार, पुष्पा गुप्ता, अंजलि, भावना शर्मा, अनुष्का भारद्वाज, मोहिनी कुशवाहा, मोहित सिंह, पूजा सिंह, गौरव झा, दिशा पुरोहित, कशिश गुप्ता, स्मिता अग्रवाल, जागृति सिंह, वंशिका सक्सेना और अन्य विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परिचय दिया। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सिरुआना जोशी, गोविंद गोयल, निशा गुप्ता, प्रियंका तिवारी, निशा तिवारी, खुशी शर्मा, विकास पांडेय, ब्रजेश पांडेय, कुशल पाल, पूजा खंडेलवाल, भूमिका अग्रवाल, कुमकुम शर्मा, तनु कुमारी, खुशी गुप्ता, खुशी सिंह, गायत्री पोनिया और अन्य मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल रहे। समारोह के समापन पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पदक विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षित और प्रतिभाशाली युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संस्कृति विश्वविद्यालय का यह दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव बना, जहां मेधावियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। चित्र परिचय: संस्कृति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पदक प्राप्त कर खुशी व्यक्त करते विद्यार्थी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!