मिशन शक्ति का असर: गोविंदनगर पुलिस की काउंसलिंग से फिर जुड़ा परिवार, पति-पत्नी साथ रहने को हुए राजी

  • 2d Ago 168 Views


मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत मथुरा पुलिस ने एक बार फिर पारिवारिक विवाद को सुलझाने में सफलता हासिल की है। थाना गोविंदनगर की मिशन शक्ति हेल्पडेस्क टीम की काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी आपसी मतभेद भुलाकर फिर से साथ रहने के लिए तैयार हो गए।

जानकारी के अनुसार, थाना गोविंदनगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। महिला ने पति पर मारपीट करने, गाली-गलौज करने, खर्चा न देने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित चौकी से चेतक भेजकर शिकायत में दर्ज तथ्यों की जांच कराई।

जांच में सामने आया कि शादी के बाद किसी पारिवारिक बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी और गलतफहमियां बढ़ गई थीं। विवाद को सुलझाने के लिए थाना गोविंदनगर की मिशन शक्ति हेल्पडेस्क टीम ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और विस्तृत काउंसलिंग की।

पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता के साथ दोनों पक्षों की बात सुनी और आपसी संवाद के जरिए मतभेद दूर करने का प्रयास किया। काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी के बीच सहमति बन गई और दोनों ने पुरानी बातों को भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया।

पुलिस के अनुसार, महिला अपनी स्वेच्छा से बिना किसी कानूनी कार्रवाई के पति के साथ सकुशल ससुराल चली गई। मथुरा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत की गई इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं के समाधान के साथ पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने का प्रयास करना रहा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now