शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए...
- 2m ago
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन में मंगलवार को आयोजित ‘संभव’ जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भूतेश्वर जोन में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अतिक्रमण से संबंधित 4, जलकल विभाग से संबंधित 4, लाइट की 2 और सफाई व्यवस्था से जुड़ी 2 शिकायतें शामिल थीं। इनमें से लाइट और सफाई से संबंधित एक-एक शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।
वहीं, वृंदावन जोन में निर्माण, अतिक्रमण, नजूल और जलकल विभाग से संबंधित कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस प्रकार दोनों जोन में कुल 16 शिकायतें सामने आईं।
नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। जनसुनवाई में नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मथुरा। नगर निगम मथुरा-वृंदावन में मंगलवार को आयोजित ‘संभव’ जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भूतेश्वर जोन में कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें अतिक्रमण से संबंधित 4, जलकल विभाग से संबंधित 4, लाइट की 2 और सफाई व्यवस्था से जुड़ी 2 शिकायतें शामिल थीं। इनमें से लाइट और सफाई से संबंधित एक-एक शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। वहीं, वृंदावन जोन में निर्माण, अतिक्रमण, नजूल और जलकल विभाग से संबंधित कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस प्रकार दोनों जोन में कुल 16 शिकायतें सामने आईं। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। जनसुनवाई में नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!