मथुरा में फिर पकड़ा अवैध शराब का आरोपी ,राया पुलिस ने 22 पव्वे देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1d Ago 244 Views


मथुरा के थाना राया क्षेत्र में पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से देशी शराब नगीना मार्का के 22 पव्वे बरामद किए हैं। खास बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पहले भी दो मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

वीओ: दरअसल, थाना राया पुलिस ने 14 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 7 बजकर 50 मिनट पर राधिका धाम, सादाबाद रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए प्रवेन्द्र पुत्र रमेशचन्द को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र करीब 38 वर्ष बताई गई है। वह मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के थाना नारकी क्षेत्र के नगला ककई का निवासी है और वर्तमान में राया के राधिकाधाम, सादाबाद रोड पर रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 22 पव्वे देशी शराब नगीना मार्का बरामद किए गए। इस मामले में थाना राया पर मुकदमा अपराध संख्या 328/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है।

वहीं, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी थाना राया में आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मुकदमा अपराध संख्या 132/2025 और 308/2026 शामिल हैं।

इस कार्रवाई को थाना राया के प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक इंतजार अली, हेड कांस्टेबल हरेश कुमार और कांस्टेबल रवि कुमार शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now