शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए...
- 2m ago
मथुरा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मथुरा पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के निर्देशन में थाना रिफाइनरी की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, उनके अधिकारों और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाया। साथ ही उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, किसी भी अप्रिय परिस्थिति में साहस से काम लेने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
छेड़छाड़ की घटना होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील
थाना रिफाइनरी की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि बसों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों या शोहदों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने पर डरने या चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके लिए वूमेन पावर लाइन 1090 पर संपर्क करने और संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल पर जोर
जागरूकता अभियान के दौरान व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों के साथ साझा करने से बचने तथा साइबर अपराध या ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने के प्रति जागरूक किया।
यातायात नियमों का पालन करने की अपील
पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
अभियान के दौरान महिला सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
मथुरा पुलिस का यह जागरूकता अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और समाज में सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मथुरा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मथुरा पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा के निर्देशन में थाना रिफाइनरी की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा, उनके अधिकारों और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर समझाया। साथ ही उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, किसी भी अप्रिय परिस्थिति में साहस से काम लेने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। छेड़छाड़ की घटना होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील थाना रिफाइनरी की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया कि बसों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों या शोहदों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने पर डरने या चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके लिए वूमेन पावर लाइन 1090 पर संपर्क करने और संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल पर जोर जागरूकता अभियान के दौरान व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों के साथ साझा करने से बचने तथा साइबर अपराध या ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने के प्रति जागरूक किया। यातायात नियमों का पालन करने की अपील पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी अभियान के दौरान महिला सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, अग्निशमन सेवा 101 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। मथुरा पुलिस का यह जागरूकता अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और समाज में सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!