शेरगढ़ पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक, साइबर अपराध से बचाव के बताए...
- 1m ago
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर मथुरा पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना गोविंद नगर की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।
उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-6.0 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना डरे पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने, अपने अधिकारों को समझने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में उचित कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस ने बताया कि बस, रास्ते या सार्वजनिक स्थान पर मनचलों और शोहदों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने पर डरने या चुप रहने के बजाय तत्काल शिकायत करनी चाहिए। ऐसी घटनाओं की सूचना महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर दी जा सकती है। साथ ही, संबंधित थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने और एफआईआर की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया।
थाना गोविंद नगर की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी। पुलिस ने निजी जानकारी साझा करते समय सतर्क रहने और साइबर अपराध या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में शिकायत करने के लिए प्रेरित किया।
महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं, बालिकाएं और आम नागरिक समय पर सहायता प्राप्त कर सकें।
1090 — वीमेन पावर लाइन
181 — महिला हेल्पलाइन
112 — पुलिस आपातकालीन सेवा
1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन
1930 — साइबर वित्तीय धोखाधड़ी हेल्पलाइन
108 — एम्बुलेंस सेवा
102 — गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस सेवा
101 — अग्निशमन सेवा
जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने सभी से स्वयं नियमों का पालन करने और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।
मथुरा पुलिस का उद्देश्य मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाना है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर