गोवर्धन में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की नगर कमेटी गठित, परशुराम चौक और स्मारक बनाने का उठा मुद्दा

  • संवाददाता: खन्ना सैनी
  • 2d Ago 99 Views


गोवर्धन, मथुरा। धार्मिक नगरी गोवर्धन में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ की बैठक आयोजित कर नगर कमेटी का गठन किया गया। दसबिसा बिजलीघर के सामने स्थित गोपाल भवन में हुई बैठक में ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक एकता, राष्ट्र सेवा और गोवर्धन में भगवान परशुराम चौक एवं स्मारक की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही यूजीसी के नए प्रावधानों को वापस लेने की मांग भी उठाई गई।

बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने की। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, समाज के विकास के लिए कार्य करना और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने यूजीसी के नए प्रावधानों पर पुनर्विचार कर उन्हें वापस लेने की मांग की।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार रावत ने गोवर्धन में भगवान परशुराम चौक एवं स्मारक की स्थापना कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने यूजीसी के प्रावधानों को वापस लेने की मांग के समर्थन में सवर्ण समाज के साथ खड़े रहने और हरसंभव सहयोग करने की बात कही।

बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया गया। नगर कमेटी के गठन को गोवर्धन क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now